शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से ही होगी कौम की तरक्की : नज़रे आलम
शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से ही होगी कौम की तरक्की : नज़रे आलम
शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से ही होगी कौम की तरक्की : नज़रे आलम
दरभंगा, प्रतिनिधि :
ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लालबाग स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम ने कहा कि मौजूदा दौर में समाज को भावनात्मक प्रतिक्रिया के बजाय शिक्षा, जागरूकता, एकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक तरक्की नारों और भावनात्मक राजनीति से नहीं, बल्कि तालीम, सामाजिक चेतना और मजबूत नेतृत्व से संभव है।
उन्होंने युवाओं से आधुनिक एवं तालीमी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि समाज में फैली अशिक्षा, आपसी मतभेद और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कौम की असली ताकत उसकी तालीम, अख़लाक़ और सामाजिक एकजुटता में निहित है।
बैठक में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को अफवाहों, नफरत और भटकाव से बचाकर रचनात्मक सोच की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि संगठन गांव-गांव और मोहल्लों तक जागरूकता अभियान चलाकर शिक्षा, सामाजिक सुधार और संवैधानिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।बैठक के अंत में देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।