हरद्वार गांव के तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, मामा के घर आई थी मासूम
हरद्वार गांव के तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, मामा के घर आई थी मासूम
हरद्वार गांव के तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, मामा के घर आई थी मासूम
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरद्वार गांव में तालाब में डूबने से डेढ़ वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गनौन पंचायत के देथुआ गांव निवासी अनिल कुमार मुखिया की पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी मां के साथ हरद्वार गांव स्थित अपने मौसा सीताराम मुखिया के घर आई हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेलते-खेलते बच्ची गांव की परती पोखर के पास पहुंच गई और अचानक पानी में डूब गई। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पोखर से बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।