थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 2690 लीटर विदेशी शराब बरामद।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 2690 लीटर विदेशी शराब बरामद।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 2690 लीटर विदेशी शराब बरामद।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 2690 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण एवं तस्करी की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में कार्टन में रखी विदेशी शराब बरामद हुई।
छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2690 लीटर बताई जा रही है। शराब को सुरक्षित रूप से जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
मामले को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए यह बड़ी सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र के बस्ती पट्टी महुआ निवासी अर्जुन राय एवं कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मैंठा निवासी चंद्रकला देवी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल जब्त किया गया है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही छापेमारी से क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा।