दीवार तोड़ घर में घुसे अज्ञात चोर, कई लाखो की गहने ले उड़े,जांच में जुटी पुलिस
दीवार तोड़ घर में घुसे अज्ञात चोर, कई लाखो की गहने ले उड़े,जांच में जुटी पुलिस
दीवार तोड़ घर में घुसे अज्ञात चोर, कई लाखो की गहने ले उड़े,जांच में जुटी पुलिस
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गलमा गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार की देर रात घर की दीवार तोड़कर कई लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़ित फुलकांत ठाकुर ने सोमवार घनश्यामपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि रविवार रात वह अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी ललिता देवी बरामदे पर सो रही थीं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कही। इसके बाद दूसरे रास्ते से कमरे में प्रवेश करने पर देखा गया कि चोरों ने सिकमी दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया था। चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर अलमारी और बक्से की कुंडी तोड़ दी तथा उसमें रखे नगद और कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी गए सामानों में 78 हजार रुपये नगद, सोना व चांदी के आभूषण, लैपटॉप, वीडियो कैमरा, हेलोजन लाइट, पेन ड्राइव, कपड़े समेत अन्य सामान शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब कई लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।