पररी गांव में 113.4 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार, दो तस्कर फरार
पररी गांव में 113.4 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार, दो तस्कर फरार
पररी गांव में 113.4 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार, दो तस्कर फरार
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पररी गांव में पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113.4 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य कथित शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात घनश्यामपुर थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि पररी गांव में कुछ लोग घर और किराना दुकान में शराब छुपाकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही पररी गांव निवासी मोहन सिंह एक सफेद बोरा लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बोरे से 300 एमएल की 18 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मोहन सिंह ने अपने सहयोगियों के रूप में प्रमोद सिंह और पंकज सिंह का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों आरोपितों के घर के पीछे छापेमारी की। वहां दो अलग-अलग बोरों में छुपाकर रखी गई 210 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले दोनों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मोहन सिंह के अर्धनिर्मित घर की तलाशी ली, जहां पांच कार्टन में रखी 150 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई। पूरी कार्रवाई में कुल 113.4 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा किसी भी हाल में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।