दरभंगा /

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एन एच 57पर कबाड़ की दुकान से चोरी करते एक युवक को ट्रक से बांधकर आमलोंगों द्वारा पिटाई किये जानें का मामला सामने आया हैं। कबाड़ी दुकान से चोरी करने वाला युवक् अलीनगर मुहल्ले का हैं और वह चोरी की घटना को स्वीकार कर रहा हैं। छोटू का कहना हैं कि चार पांच किलो लोहे की चोरी की हैं।

इधर कबाड़ी दूकानदार मुन्ना का कहना हैं कि दो तीन माह मे करीब दो से तीन लाख रुपये का कबाड़ चुराकर बेच दिया गया हैं। किसी ने लोहा को चोरी करते हुये छोटू को देखा और उसे पकड़ लिया।

कई लोंग वहां इकट्ठा हो गये। छोटू को पकड़कर रस्सी के सहारे लोंगों ने उसे ट्रक से बांध दिया और लप्पड़ थप्पड़ और डंटे से पीटने लगा।इस संबंध मे विवि थानाध्यक्ष के मोबाईल पर फोन किया तो  उन्होंने कहा कि वे मधुबनी कोर्ट मे हैं ,उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हैं । स्थानीय लोंगों ने पुलिस को सूचना दी हैं।