घनश्यामपुर पुलिस की कार्रवाई, देर रात छापेमारी कर 4 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दस्तक 7 मिडिया,घनश्यामपुर। 

स्थानीय थाना पुलिस ने अपराधियों और कानून से भाग रहे वारंटियों के खिलाफ अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार देर रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अचानक चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने चार फरार वारंटियों को धर दबोचा। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे कई वारंटी इस समय अपने-अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बिना वक्त गंवाए हरकत में आई और प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने देर रात योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित गांवों में एक साथ छापेमारी की और चारों वारंटियों को उनके घरों से दबोच लिया। राहत की बात यह रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना या विरोध की खबर नहीं आई।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ काफी समय पहले ही माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में वेकल सदा,कोर्थु डीह मुसहरी, गणेश सदा, कोर्थु डीह मुसहरी निवासी,इस्माईल, ग्राम मनसारा, लाल साह, गांव भदौन मुख्य है।