मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में बड़ा हादसा: बागमती नदी में डूबे दो किशोर, सुबह से दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

दस्तक 7 मीडिया/दीपक कुमार 

बागमती नदी की उफनती लहरों में कल डूबे दो मासूम किशोरों की तलाश आज सुबह से एक बार फिर तेज कर दी गई है।

कल शाम से अब तक क्या हुआ?

अंधेरे के कारण रोकना पड़ा था काम: कल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू किया था। देर शाम तक नदी की खाक छानने के बाद भी जब बच्चों का कुछ पता नहीं चला और काफी अंधेरा हो गया, तो सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन रोकना पड़ा था।

सुबह होते ही SDRF की एंट्री:

आज सुबह की पहली किरण के साथ ही SDRF की टीम अत्याधुनिक मोटरबोट और गहरे पानी के गोताखोरों के साथ नदी में उतर चुकी है।

कैंप कर रही है पुलिस

बेनीबाद थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम और अपर थाना अध्यक्ष मौर्यन दीपकरण पूरी टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

परिजनों की थमी सांसें:

नदी किनारे मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव इस समय सिर्फ एक चमत्कार की उम्मीद में घाट पर आंखें बिछाए बैठा है।