मकई के खेत से 1440 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मकई के खेत से 1440 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मकई के खेत से 1440 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा। कुशेश्वर स्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मेंथा स्थित मकई के खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन राय (30 वर्ष), पिता दिलीप राय, निवासी बस्ती पट्टी महुआ, थाना सिंघिया, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 1440 बोतल विदेशी शराब जब्त की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम मेंथा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गांव स्थित मकई के खेत में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। मौके से अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।