शहीदों के सम्मान में आज सजेगी शाम, बिरौल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन
शहीदों के सम्मान में आज सजेगी शाम, बिरौल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन
शहीदों के सम्मान में आज सजेगी शाम, बिरौल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
देश के वीर शहीदों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान, त्याग और सहयोग की भावना को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज रविवार को किया जा रहा है।अनुमंडल प्रशासन, बिरौल की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम झंडा दिवस कोष के सहयोग के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसका शीर्षक”एक शाम शहीदों के नाम” रखा गया है। इस गौरवमयी आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
अनुमंडल प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम
प्रसाद विवाह भवन, सुपौल बाजार, बिरौल, दरभंगा में
शाम 6:00 बजे से शुरू किया जाएगा, एसडीओ शशांक राज के नेतृत्व में इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सीमा पर अपनी जान न्योछावर करने वाले अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाना है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ये प्रस्तुतियां देशभक्ति गीत जो स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत गीतों की होगी।
अनुमंडल प्रशासन, बिरौल ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और आम जनता से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम में आम जनता की गरिमामयी उपस्थिति न केवल शहीदों के परिवारों का हौसला बढ़ाएगी, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी कृतज्ञता को भी प्रदर्शित करेगी।