फरार चल रहे महिला अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तहार

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर दरभंगा। 

घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-118/25 धारा-80/3(5) बीएनएस के फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कन्हई गांव निवासी भगलू मुखिया की पत्नी योगिया देवी के घर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर विधिवत इश्तहार चस्पाया गया। पुलिस ने रविवार न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर पहुंचकर इश्तहार चस्पाने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने स्थानीय लोगों को भी न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि न्यायालय के द्वारा जारी आदेश के आलोक में फरार अभियुक्त के विरुद्ध इश्तहार चस्पाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को जल्द आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है तथा न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।