मनिगाछी पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई, शराब कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /मनिगाछी 

दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कांड के प्राथमिक अभियुक्त समेत एक इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनिगाछी थाना कांड संख्या 82/26 दिनांक 07 अप्रैल 2026, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिक अभियुक्त सत्यम दास, पिता रामसेवक दास, ग्राम पुतई को गिरफ्तार किया गया। वहीं इश्तिहार वारंटी रामप्रसाद चौपाल, पिता जयंत चौपाल, ग्राम राजे लीला बाबू टोल, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा को भी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग करते हुए कुल 98 वाहनों की जांच की। नियम उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।मनिगाछी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।