मुंडन संस्कार में शामिल होने गांव आए ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत
मुंडन संस्कार में शामिल होने गांव आए ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत
मुंडन संस्कार में शामिल होने गांव आए ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत
दस्तक 7 मीडिया /अफजल खान
दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीगाछी वार्ड नंबर-10 निवासी अजय कुमार ठाकुर (45) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, 4 मई को अजय कुमार ठाकुर घर से दरभंगा के लिए निकले थे। डैनी टोला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उनकी जेब से मोबाइल निकालकर परिवार को सूचना दी। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अजय कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।
घायल को पहले सकरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक मुंबई में ड्राइवर का काम करते थे। परिवार के अनुसार वह अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए 29 अप्रैल को गांव आए थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी।
घटना की जानकारी मृतक के मामा राम प्रसाद ठाकुर ने दी। मामले की सूचना मनीगाछी थाना को दे दी गई है। परिजनों द्वारा आवेदन भी दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दरभंगा में ITI CAT-2026 परीक्षा कल, 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
बाइक से गिरकर घायल वृद्ध महिला की डीएमसीएच में मौत