सिंहवाड़ा के बाबा बटेश्वर मंदिर में वट सावित्री पूजा:महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की

दीपक कुमार/ गायघाट 

सिंहवाड़ा के बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर में शनिवार को वट सावित्री व्रत पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर बरगद के पेड़ों के नीचे एकत्रित होने लगी थीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा की, जिसमें वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटकर पतियों की सलामती की प्रार्थना की गई।

पूजा के दौरान वट वृक्ष की जड़ में खीरा, खरबूजा, पकवान और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गईं। सलोन शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

दिनभर वट वृक्षों के पास महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही।