बेनीपुर विधायक प्रो. विनय चौधरी के सचेतक मनोनयन पर जदयू विधि प्रकोष्ठ में खुशी

दरभंगा /विधि संवाददाता,

दरभंगा जिला जदयू विधि प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में अधिवक्ता ललन कुमार की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ता हेमन्त कुमार ने बेनीपुर के विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी को अठारहवीं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक मनोनयन की अधिसूचना गत 15 मई को जारी किये जाने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को धन्यवाद सह आभार ज्ञापित किया है। बैठक में उपस्थित अधिवक्ता संजीव कुमार, विवेक कुमार सिंह, समरेन्द्र मंडल, कीर्ति रूपम, राजीव चंद्र झा, राम अधार मंडर, अशरफ जमाल, रामाश्रय प्रसाद सिंह उर्फ मदन, कात्यायनी, अनिल कुमार मिश्र, बिनोद कुमार सिंह, चंदन साह, शिवम त्रिपाठी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने विधायक श्री चौधरी को दी गई सचेतक पद का दायित्व को लेकर खुशी का इजहार किया और नव दायित्व निर्वहन के लिए विधायक श्री चौधरी को तहेदिल से बधाई दी है।