मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के परवता गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवता गांव निवासी मगनू पंडित के पुत्र राजा राम पंडित के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से मारपीट मामले को लेकर घनश्यामपुर थाना में कांड संख्या 154/26 दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपी राजा राम पंडित को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।