एनीमिक गर्भवती महिलाओं को सीएचसी में मुफ्त एफसीएम थेरेपी दी जा रही
एनीमिक गर्भवती महिलाओं को सीएचसी में मुफ्त एफसीएम थेरेपी दी जा रही
एनीमिक गर्भवती महिलाओं को सीएचसी में मुफ्त एफसीएम थेरेपी दी जा रही
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर में एनीमिक गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) थेरेपी दी जा रही है। यह सुविधा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चिह्नित गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से कम है, उन्हें खून की कमी दूर करने के लिए मुफ्त एफसीएम थेरेपी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे गर्भवती महिलाओं के शरीर में चार सप्ताह के भीतर 3 से 4 ग्राम तक हीमोग्लोबिन की बढ़ोतरी होती है।
उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान खून की कमी के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करने तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वंदना कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र की सभी एनीमिक गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि जिनका हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से कम है, वे जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर पहुंचकर मुफ्त एफसीएम थेरेपी का लाभ लें।