मधुबनी जिला के जयनगर थाना में पदस्थापित एक दारोगा पर महिला संग दरिंदगी का आरोप, “वर्दी में गुंडागर्दी” या फिर आरोप? जांचोपरांत उठेगा पर्दा??? हालांकि वायरल वीडियो तो कुछ ओर कहता हे?

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

मिथिला क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी जिले के जयनगर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जयनगर बस्ती वार्ड नंबर-10 की रहने वाली नसीरा खातुन ने दरभंगा के पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन देकर जयनगर थाना में पदस्थापित दारोगा बेलाल खान पर आधी रात घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता, कपड़ा फाड़ने और 80 हजार रुपये की रंगदारी मांगने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

डीआईजी को दिए आवेदन में पीड़िता के अनुसार, 13 मई 2026 की रात करीब डेढ़ बजे बेलाल खान ने उसके देवर मो. शहाबुद्दीन को आवाज देकर घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बेलाल खान ने बिना कुछ पूछे लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी गोतनी सविया खातुन को भी बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। वहीं देवर मो. शहाबुद्दीन के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई।महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि जब उसने थानाध्यक्ष से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी पुलिसकर्मी और उग्र हो गया तथा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी अपशब्द कहने लगा। पीड़िता का कहना है कि बेलाल खान ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और महिला की मर्यादा तक तार-तार कर दी ।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने 80 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि पैसा नहीं देने पर जान-माल की भारी क्षति पहुंचाई जाएगी। पीड़िता ने मो. खालीक नामक व्यक्ति पर भी बेलाल खान के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

नसीरा खातुन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बरहहाल इस घटना ने जयनगर इलाके में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

इधर पुलिस सूत्रों का कहना हे कि नासिरा खातून के विरुद्ध जयनगर थाने में मामला दर्ज हे जिसका अनुसंधानक दारोगा बेलाल खान हे ? कही ऐसा तो नहीं कि दारोगा बेलाल पर दवाब बनाने के लिए गलत आरोप लगाया गया हो ?

हालांकि कुछ एक साल पहले दारोगा बेलाल के विरुद्ध समस्तीपुर जिला में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था, जिस वीडियो में छेड़छाड़ स्पष्ट रूप से दिखाई पर रहा हे ? हालांकि दस्तक 7 मीडिया इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता हे । इस मामले की जांच के बाद ही सच्चाई बाहर आ सकती हे ।

वीडियो देखे