बहादुरपुर में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन, सीडीपीओ पर 15% कमीशनखोरी का आरोप
बहादुरपुर में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन, सीडीपीओ पर 15% कमीशनखोरी का आरोप
बहादुरपुर में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन, सीडीपीओ पर 15% कमीशनखोरी का आरोप
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /बहादुरपुर
आंगनबाड़ी केंद्रों में कथित भ्रष्टाचार, पोषाहार में गड़बड़ी और सेविकाओं से अवैध वसूली के आरोप को लेकर शुक्रवार को सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने बहादुरपुर स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीडीपीओ को बर्खास्त करने, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और आंगनबाड़ी सेविकाओं से कथित 15 प्रतिशत कमीशन वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीडीपीओ को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, गणेश महतो, सुशीला देवी, सत्यनारायण मुखिया, संजय लालदेव और फूल बाबू चौधरी शामिल थे। इस दौरान ऊधरा गांव के कई लाभुकों ने भी पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और कथित बुलडोजर राज के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता पार्टी नेता संजय लालदेव ने की।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव ललन चौधरी ने केंद्र सरकार पर किसान-मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है और बिजली संशोधन विधेयक के जरिए खेती और बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश हो रही है। उन्होंने राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया।
राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने आरोप लगाया कि सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं से हर माह 15 प्रतिशत की जबरन वसूली की जा रही है, जिससे बच्चों और महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 12 से 14 मई के बीच सेविकाओं से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और उन्हें जांच के दौरान कुछ नहीं बोलने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं पार्टी नेता सत्यनारायण मुखिया ने कौआही और मिर्जापुर-देकुली में दलितों पर हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
सभा को गणेश महतो, सुशीला देवी, रामवृक्ष माझी, देवचंद पासवान, फूल बाबू चौधरी और बद्री पासवान समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को भी मांग पत्र सौंपा गया।
बेनीबाद थाने में नए थाना प्रभारी ने अपराधियों को चेतावनी दी
मधुबनी जिला के जयनगर थाना में पदस्थापित एक दारोगा पर महिला संग दरिंदगी का आरोप, “वर्दी में गुंडागर्दी” या फिर आरोप? जांचोपरांत उठेगा पर्दा??? हालांकि वायरल वीडियो तो कुछ ओर कहता हे?