मधुबनी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 139 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला,एसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में नई तैनाती, तीन दिन में योगदान देने का निर्देश
मधुबनी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 139 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला,एसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में नई तैनाती, तीन दिन में योगदान देने का निर्देश
मधुबनी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 139 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला,एसपी के आदेश पर विभिन्न थानों और अनुसंधान इकाइयों में नई तैनाती, तीन दिन में योगदान देने का निर्देश
दस्तक 7 मीडिया,मधुबनी /
जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, मधुबनी ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिलादेश संख्या-397/2026 के तहत 139 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों, अनुसंधान इकाइयों और प्रतिष्ठानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में कहा गया है कि दो वर्ष से अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थापित अधिकारियों को कार्यहित में स्थानांतरित किया गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं
* पु०अ०नि० मनोज कुमार को नगर थाना से बेनीपट्टी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* पु०अ०नि० आकांक्षा राज को नगर थाना से खिरहर थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया।
* पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार सिंह को नगर थाना से लौकहा थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* पु०अ०नि० देवेन्द्र कुमार गिरी को नगर थाना से पंडौल थाना अनुसंधान इकाई में तैनाती मिली।
* अम्बिका प्रसाद यादव को नगर थाना अनुसंधान इकाई से चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला, मधुबनी भेजा गया।
* मो. जलालुदीन को सकरी थाना से बेनीपट्टी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* बिरेन्द्र कुमार यादव को हरलाखी थाना से लदनियां थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया।
* दिपू कुमार को सकरी थाना से दूसरी अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया।
* इन्द्रजीत राउत को पंडौल थाना से फुलपरास थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* संदीप कुमार सिंह को रहिका थाना से लौकही थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया।
* मेघा कुमारी को राजनगर थाना से औंसी थाना अनुसंधान इकाई में तैनाती मिली।
* विकास कुमार को राजनगर थाना से पतौना थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* श्रेया शालिनी को राजनगर थाना से अररिया संग्राम थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* अनिल कुमार को घोघरडीहा थाना से महिला थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया।
* हरेकृष्ण चौधरी को राजनगर थाना से नई जिम्मेदारी दी गई।
* धीरेन्द्र राय को राजनगर थाना से बासोपट्टी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* विष्णुदेव पासवान को राजनगर थाना से सकरी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* नयेलाल प्रसाद को राजनगर थाना से पुलिस केन्द्र, मधुबनी भेजा गया।
* लालबाबु राय को बाबूबरही थाना से लखनौर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* ललितेश कुमार भारती को बाबूबरही थाना से अंधराठाढ़ी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* अर्जुन कुमार को फुलपरास थाना से कलुआही थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* प्रितम कुमार को आरएस शिविर थाना से खजौली थाना अनुसंधान इकाई में तैनाती मिली।
* सुरेन्द्र कुमार चौधरी को मधवापुर थाना से खजौली थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* मुकेश कुमार को अंधरामठ थाना से जयनगर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* भीम प्रसाद को नगर थाना से जयनगर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया।
* शशि भूषण सिंह को पुलिस केन्द्र से बेनीपट्टी थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया।
* गोपाल कुमार को डायल-112 पतौना से राजनगर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* संजय कुमार को बाबूबरही थाना से अरेर थाना अनुसंधान इकाई में तैनाती मिली।
* बबून रविदास को बासोपट्टी थाना से बिस्फी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* रूपा कुमारी को आरएस शिविर थाना से मधवापुर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* अरविन्द्र पासवान को मधवापुर थाना से भेजा थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया।
* निशु कुमारी को मधवापुर थाना से लौकहा थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* धमेन्द्र कुमार सिंह को साहरघाट थाना से बाबूबरही थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* अभिमन्यु प्रसाद को फुलपरास थाना से साहरघाट थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया।
* कुमार राजेश भारद्वाज को फुलपरास थाना से औंसी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* उमेश रजक को भैरवस्थान थाना से सकरी थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
* रिचा कुमारी को भैरवस्थान थाना से झंझारपुर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
कई अपर थानाध्यक्ष भी बदले गए
आदेश के तहत कई पुलिस अवर निरीक्षकों को अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
* संतोष कुमार को ललमनियां से हरलाखी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* पूजा कुमारी को कलुआही अनुसंधान इकाई से बाबूबरही थाना भेजा गया।
* सुमन कुमार को सकरी थाना के अपर थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया।
* बेमिसाल कुमार को फुलपरास थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* निरंजन कुमार को कलुआही थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* शालिनी कुमारी गुप्ता को महिला थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* शत्रुंजय कुमार को लौकही थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* अमित कुमार चौरसिया को बिस्फी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* विक्रम कुमार को रहिका थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* श्याम कुमार गौतम को भैरवस्थान थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* विनय कुमार को नगर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* चन्द्रदीप ठाकुर को पंडौल थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* जीता कुमारी को जयनगर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* नीतू कुमारी को देवधा थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* पुलिस चौधरी को लदनियां थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* सन्नी कुमार मौसम को बासोपट्टी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* संजय कुमार सिंह को बेनीपट्टी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
* अमित कुमार सिंह को अरेर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया।
तीन दिन में देना होगा योगदान
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी तीन दिनों के भीतर अपने वर्तमान कांडों और अभिलेखों का प्रभार सौंपते हुए नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। समय पर योगदान नहीं देने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इस व्यापक फेरबदल को जिले में अनुसंधान व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।