नाबालिग लड़की अपहरण मामले में आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
नाबालिग लड़की अपहरण मामले में आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
नाबालिग लड़की अपहरण मामले में आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ की है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के घर इस्तेहार चिपकाया और ग्रामीणों से आरोपी को
न्यायालय में जल्द आत्मसमर्पण कराने का निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी दुःखी पासवान के पुत्र युवराज पासवान पर नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है। मामले को लेकर घनश्यामपुर थाना में कांड संख्या 338/25 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा कई बार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
इसके बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त होने पर घनश्यामपुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत इस्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर यदि आरोपी न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है। इस्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना को सूचित करें, ताकि जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।