शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के पाली एसएच-88 मुख्य मार्ग पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान घनश्यामपुर गांव निवासी शंभू साह के पुत्र राजेश कुमार सोनार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाली से पोहदी बेला जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित एसएच-88 के पास एक युवक शराब के नशे में राहगीरों के बीच हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और थाना लाया।
थाने में युवक की जांच ब्रेथ एनलाइजर मशीन से कराई गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस को देखते ही वह भागने लगा था, लेकिन जवानों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।