शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष का अनशन, बीडीओ के आश्वासन पर समाप्त, सौंपा 11 सूत्रीय मांग,

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बदहाल शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राज कुमार झा का अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मिहिर मयंक के साथ हुई सकारात्मक वार्ता और ठोस आश्वासन के बाद श्री झा ने अपना अनशन समाप्त किया। राज कुमार झा पिछले कई दिनों से गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र की शैक्षणिक अराजकता और विभागीय ढिलाई के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल करने का सूचना वरीय पदाधिकारी को विधिवत दिया गया था। बीडीओ मिहिर मयंक को सौंपे गए पत्र जिसमें पीएमश्री आसी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध और शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई करने, आसी उच्च विद्यालय और गौड़ा मानसिंह उच्च विद्यालय के पिछले 10 वर्षों के आय-व्यय का विवरण, विकास कार्यों के लिए प्राप्त राशि और उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र सार्वजनिक करने, कई उच्च विद्यालयों में कक्षा 8 के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर हो रहे नामांकनों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।मौके पर निरंजन सिंह, रंजीत पासवान, रोहित सिंह, सुमन सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, संतोष पासवान, तेतरी देवी, रजिया देवी सहित दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।