गायघाट बीडीओ जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
गायघाट बीडीओ जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
गायघाट बीडीओ जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
दीपक कुमार । गायघाट
भारत की जनगणना कार्य को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ संजय कुमार राय ने गायघाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को मोबाइल एप के उपयोग एवं डेटा संकलन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं कई वार्डों में भी जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।
बीडीओ ने कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कर्मियों को घर-घर जाकर सही जानकारी जुटाने और मोबाइल एप के माध्यम से समय पर डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य पंचायतों में भी निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए गए।
“जिंदा महिला को कोर्ट में ‘मृत’ बता दिया गया, हाईकोर्ट सख्त के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को कर दिया था सस्पेंड, बहाल हुई अपील”पटना हाईकोर्ट में बड़ी लापरवाही हुई थी उजागर, पुलिस रिपोर्ट की गलती से खत्म हो गई थी महिला की अपील