दस साल पुराने चोरी कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया, मनिगाछी दरभंगा /

मनिगाछी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार मनिगाछी थाना कांड संख्या 57/16, दिनांक 4 अप्रैल 2016, धारा 379/34 आईपीसी से जुड़े मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मुख्तार, पिता स्वर्गीय मोफिदुर रहमान, निवासी बलहा घाट थाना बिस्फी जिला मधुबनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

मनिगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त मामले में अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।