लहेरियासराय पुलिस केंद्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने लिया फिटनेस और अनुशासन का जायजा
लहेरियासराय पुलिस केंद्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने लिया फिटनेस और अनुशासन का जायजा
लहेरियासराय पुलिस केंद्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने लिया फिटनेस और अनुशासन का जायजा
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। इस दौरान एसएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और वर्दी की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल कराई गई, ताकि पुलिस बल में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखा जा सके। जवानों की दौड़ और ड्रिल के माध्यम से उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच की गई। वहीं वर्दी की स्वच्छता, टर्नआउट और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
एसएसपी ने कहा कि रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना है, ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
इस मौके पर पुलिस केंद्र दरभंगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए योग का भी प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा सरकारी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।