दरभंगा पुलिस ने अप्रैल में चालान मद में की डेढ़ करोड़ से अधिक की वसूली, यातायात थाना सबसे आगे, दूसरे नंबर पर मब्बी, तीसरे स्थान पर मनीगाछी थाना।

दस्तक 7 मीडिया /संजय कुमार राय 

जिले में अप्रैल 2026 के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात इकाइयों द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर चालान मद में बड़ी राशि की वसूली की गई। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले भर में कुल 8789 वाहनों से कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 65 लाख 15 हजार 880 रुपये की वसूली की गई। इसमें सबसे अधिक वसूली यातायात शाखा द्वारा की गई।

आंकड़ों के मुताबिक यातायात थाना ने सबसे अधिक 1744 वाहनों से कार्रवाई कर 44 लाख 46 हजार 600 रुपये की वसूली की। वहीं मब्बी दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1145 वाहनों से 18 लाख 70 हजार रुपये वसूले गए। मनीगाछी थाना ने 760 वाहनों से 15 लाख 12 हजार 500 रुपये की वसूली कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इधर, बहेरा थाना ने 8 लाख 99 हजार 600 रुपये, कोतवाली थाना ने 6 लाख 57 हजार 300 रुपये, जबकि टाउन थाना ने 4 लाख 78 हजार रुपये चालान मद में वसूले।

बिरौल थाना द्वारा 3 लाख 97 हजार 600 रुपये, बहादुरपुर थाना ने 3 लाख 92 हजार 700 रुपये, तथा सिमरी थाना ने 3 लाख 85 हजार रुपये की वसूली की गई।

इसके अलावा सदर थाना ने 3 लाख 2 हजार 100 रुपये, मब्बी थाना ने 2 लाख 97 हजार रुपये, नेहरा थाना ने 2 लाख 63 हजार रुपये, तथा हायाघाट थाना ने 2 लाख 26 हजार 200 रुपये वसूले।

विश्वविद्यालय थाना द्वारा 2 लाख 18 हजार रुपये, रैयाम थाना ने 2 लाख 16 हजार रुपये, बेंता ओपी ने 2 लाख 14 हजार 500 रुपये, जबकि अलीनगर थाना ने 2 लाख 5 हजार 200 रुपये की वसूली की।

अन्य थानों में बहेड़ी थाना ने 2 लाख 20 हजार 400 रुपये, मोरो थाना ने 2 लाख 17 हजार रुपये, केवटी थाना ने 1 लाख 79 हजार 600 रुपये, एपीएम थाना ने 1 लाख 73 हजार रुपये, तथा जमालपुर थाना ने 1 लाख 72 हजार 300 रुपये की वसूली की।

भालपट्टी थाना ने 1 लाख 64 हजार रुपये, तिलकेश्वर थाना ने 1 लाख 56 हजार 500 रुपये, घनश्यामपुर थाना ने 1 लाख 53 हजार 500 रुपये, तथा सिंहवाड़ा थाना ने 3 लाख 5 हजार 300 रुपये वसूले।

वहीं वाजितपुर ओपी ने 1 लाख 90 हजार 100 रुपये, फेकला ओपी ने 97 हजार 80 रुपये, जाले थाना ने 87 हजार 500 रुपये, तथा सकटपुर थाना ने 1 लाख 21 हजार 100 रुपये की वसूली की।

इसके अतिरिक्त विभिन्न डीएसपी कार्यालयों और अन्य इकाइयों द्वारा भी चालान मद में राशि वसूली गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई आगे भी की जाएगी।