फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पांच नशेड़ी गिरफ्तार
फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पांच नशेड़ी गिरफ्तार
फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पांच नशेड़ी गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फरार अभियुक्तों और नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंट के तहत कई आरोपितों के घरों पर विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया, वहीं नशे के खिलाफ छापेमारी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के इटवा शिवनगर निवासी मुसाफिर सदा के घर पर न्यायालय के आदेश के तहत इश्तिहार तामिला किया गया। मुसाफिर सदा चरित्र सदा के पुत्र बताए गए हैं। यह कार्रवाई बिरौल थाना पुलिस ने की।
इधर, तिलकेश्वर थाना कांड संख्या-96/25 के प्राथमिकी अभियुक्त अमन सदा के घर भी इश्तिहार चिपकाया गया। अमन सदा, सीत सदा का पुत्र है और कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मोहिम गांव का निवासी बताया गया है। तिलकेश्वर थाना पुलिस ने विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्रवाई की।
वहीं कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के खेतास कलना निवासी शत्रुध्न मुखिया के घर भी न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंट का तामिला किया गया। शत्रुध्न मुखिया, ननु मुखिया के पुत्र बताए गए हैं।
दूसरी ओर, हायाघाट थाना पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में डीलाही थाना विशनपुर निवासी वकील साहनी, बहपति निवासी ज्वाला साहनी तथा समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा गांव निवासी पवन कुमार, राजकुमार सिंह और रमाकांत मंडल शामिल हैं। पुलिस ने सभी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया।
बहादुरपुर में 10 वर्षीय बच्ची के हत्या की आशंका, सुनसान जमीन पर मिला शव ,गला रेतकर हत्या की आशंका, ननिहाल में रहकर करती थी पढ़ाई , थानाध्यक्ष ने कहा हत्या नहीं कुत्तों ने काट खाया ?
फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंच गया ‘डुप्लीकेट’; जयमाला से पहले खुल गई पूरी फिल्म , पटकथा का हो गया सत्यानाश