बहादुरपुर में 10 वर्षीय बच्ची के हत्या की आशंका, सुनसान जमीन पर मिला शव ,गला रेतकर हत्या की आशंका, ननिहाल में रहकर करती थी पढ़ाई , थानाध्यक्ष ने कहा हत्या नहीं कुत्तों ने काट खाया ?

दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /अफजल खान 

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गली नंबर-2 स्थित एक खाली और सुनसान जमीन पर मिली करीब 10 वर्षीय बच्ची के शव की पहचान अनु कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या के विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, अनु कुमारी अपनी ननिहाल एकमी घाट में रहकर पढ़ाई करती थी। वह तीन बहनों और एक भाई में शामिल थी। उसकी मां अंबिका कुमारी हैं, जबकि पिता भरत सहनी प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं। परिवार का पैतृक घर बहेरी थाना क्षेत्र के जोरजा चक्का गांव में बताया गया है।

गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने खाली जमीन पर चार कुत्तों को शव घसीटते देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची के गले पर धारदार हथियार से रेतने जैसा गहरा निशान था। वहीं शव भीगा हुआ मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बच्ची के अंतिम बार देखे जाने की जानकारी जुटाई जा रही है।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि यह हत्या नहीं हे इसे कुत्तों ने काट खाया हे जिससे बच्ची की मौत हुई हे , उन्होंने कहा कि परिजनों ने भी आवेदन में यही चर्चा किया हे । हालांकि इस मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा ?