बारात लेकर जा रही बस से बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर
दस्तक 7 मीडिया,सिंहवाड़ा।
थाना क्षेत्र के कटका बाजार के समीप बुधवार देर रात बारात लेकर जा रही बस और तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
