जानलेवा हमले के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल
जानलेवा हमले के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल
जानलेवा हमले के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /विधि संवाददाता,
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दरभंगा की अदालत ने एक जानलेवा हमले के आरोपी ज्ञान कुमार चौधरी को मंडल कारा दरभंगा में काराधीन किया। लहेरियासराय थाना में जानलेवा हमले के आरोप में लक्ष्मीपुर मुहल्ला का राजू राय ने प्राथमिकी संख्या 428/25 दर्ज कराया था। इस मामलें के आरोपी ज्ञान कुमार चौधरी का अग्रिम जमानत आवेदन संख्या 1175/25 सत्र अदालत ने निरस्त कर दिया था। गुरुवार को अभियुक्त ज्ञान कुमार चौधरी ने सीजेएम कोर्ट में जमानत आवेदन के साथ आत्म समर्पण किया और अदालत ने उसे काराधीन कर दिया।