दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट सुरक्षा और AIIMS निर्माण कार्य की ली समीक्षा
दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट सुरक्षा और AIIMS निर्माण कार्य की ली समीक्षा
दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट सुरक्षा और AIIMS निर्माण कार्य की ली समीक्षा
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। दरभंगा एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, विधायक डॉ. मुरारी मोहन तथा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF जवानों को सौंपे जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और प्रस्तावित AIIMS निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
दरभंगा आगमन पर मुख्यमंत्री को CISF जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।