बारात से लौट रही ऑटो को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
दस्तक 7 मीडिया /अफजल खान
दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना आदलम चौक के पास रात करीब 11:30 बजे हुई। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय श्याम महतो एवं 16 वर्षीय राजन कुमार के रूप में हुई है।
मृतक श्याम महतो, स्वर्गीय मिश्रीलाल महतो के पुत्र थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह रमौली से गढ़वाल बारात लेकर गए थे। बारात से लौटने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि श्याम महतो और राजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
