पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर, बिहार पुलिस में 15 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर, बिहार पुलिस में 15 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर, बिहार पुलिस में 15 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली
दस्तक 7 मीडिया /पटना।
बिहार पुलिस में पूर्व सैनिकों की बड़ी बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भारतीय सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों को स्पेशल ऑक्ज़ीलियरी पुलिस (SAP) में नियुक्त करने का फैसला लिया है। इसके तहत कुल 15,821 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया दानापुर कैंट स्थित आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से पूरी होगी।
जानकारी के अनुसार, बहाली पूरी तरह संविदा आधारित होगी। इसमें सबसे अधिक 15,135 पद सिपाहियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 148 पद हवलदार और 538 पद रसोइयों के लिए रखे गए हैं।
भर्ती के लिए प्रमंडलवार रैली का आयोजन एक जून से छह जून तक दानापुर में किया जाएगा। अलग-अलग जिलों के पूर्व सैनिकों को निर्धारित तिथि पर बुलाया गया है। रैली सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाएगा, उन्हें आगे भी अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 2026-27 तक हर महीने के पहले सप्ताह में एडीजी मुख्यालय कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
अभ्यर्थियों को रैली में शामिल होने के दौरान डिस्चार्ज बुक, पेंशन भुगतान आदेश, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पहचान पत्र और ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।