समाज के मजबूत स्तंभ सुरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
समाज के मजबूत स्तंभ सुरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
समाज के मजबूत स्तंभ सुरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष और समाजसेवी बाबू सुरेन्द्र सिंह के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। लहेरियासराय स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पैतृक गांव अंदामा में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र चुन्नू सिंह ने दी।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मिथिलांचल प्रभारी सह क्षत्रिय एकता परिषद के संस्थापक श्याम कुमार सिंह ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र बाबू जीवनभर अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे और समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करते रहे। उनके निधन से दरभंगा के एक युग का अंत हो गया है।
श्याम कुमार सिंह ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह समाज के मजबूत स्तंभ थे और उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, रीता सिंह, फूल कुमार झा, जितेंद्र कुमार सिंह, पिंकू सिंह, सुरेश सिंह, मिंटू सिंह, सनी सिंह, सुनील सिंह, बिपुल सिंह, मृत्युंजय सिंह बबलू, भिखारी सिंह, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू, उज्ज्वल सिंह, सागर सिंह, रामशंकर सिंह पप्पू, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, प्रो. भाग्य नारायण झा, रामचंद्र यादव, डॉ. रमन सिंह, ईश्वर दयाल सिंह घुनटुन समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
दिशा समिति की मैराथन बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा ,सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत, कहा- योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर, बिहार पुलिस में 15 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली