चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, बघात चौक से एक नशेड़ी भी धराया
चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, बघात चौक से एक नशेड़ी भी धराया
चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, बघात चौक से एक नशेड़ी भी धराया
दस्तक 7 मीडिया,मनिगाछी
मनिगाछी थाना पुलिस ने लंबित कांडों के निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2014 के चोरी मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनिगाछी थाना कांड संख्या 303/14, दिनांक 28 अक्टूबर 2014, धारा 461/379/411 भादवि से जुड़े अप्राथमिकी अभियुक्त मो. नबीब उर्फ हजरत, पिता मो. इस्लाम नदाफ, निवासी माधोपुर थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बघात चौक से एक नशेड़ी राम गणेश मुखिया, पिता बिदेश्वर मुखिया, निवासी बघात थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अपराध और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।