क्लास रूम बना मोटरसाइकिल पार्किंग, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रधानाध्यापक मौन
क्लास रूम बना मोटरसाइकिल पार्किंग, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रधानाध्यापक मौन
क्लास रूम बना मोटरसाइकिल पार्किंग, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रधानाध्यापक मौन
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
किरतपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, किरतपुर में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विद्यालय के जिस कमरे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होनी चाहिए, वहां मोटरसाइकिल खड़ी की जा रही है। क्लास रूम को पार्किंग रूम बनाए जाने की तस्वीर सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर विद्यालयों में बच्चों के बैठने और पढ़ाई के लिए पर्याप्त भवन नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर उपलब्ध क्लास रूम का उपयोग मोटरसाइकिल रखने के लिए किया जा रहा है। इससे बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय के कमरे के अंदर मोटरसाइकिल खड़ी है और आसपास बेंच-डेस्क रखे हुए हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
मामले को लेकर जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामबिहारी झा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “आपके माध्यम से जानकारी मिली है। विद्यालय जाकर जांच की जाएगी। यदि फोटो क्लास रूम का पाया जाता है तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।