मोरो में शर्मनाक वारदात : पुल के नीचे विवाहिता से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार ,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश, मेडिकल जांच के बाद पुलिस कार्रवाई तेज
मोरो में शर्मनाक वारदात : पुल के नीचे विवाहिता से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार ,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश, मेडिकल जांच के बाद पुलिस कार्रवाई तेज
मोरो में शर्मनाक वारदात : पुल के नीचे विवाहिता से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार ,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश, मेडिकल जांच के बाद पुलिस कार्रवाई तेज
दस्तक 7 मीडिया,हनुमाननगर /दरभंगा।
मोरो थानाक्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दूष्कर्म की एक बड़ी बारदात प्रकाश में आइ है। इलाके में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थानाक्षेत्र के मोरो भराव टोला निवासी रुपेश कुमार, मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थानाक्षेत्र के इटहा गांव के अमन कुमार, तथा हत्था थानाक्षेत्र के खनूआ निवासी अंकूश कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां से तीनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने महिला पुलिस के समक्ष दिए बयान में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बहतर पुल के नीचे उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। बीते सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे शौच के लिए घर से निकली थी। लौटने के दौरान घटनास्थल के पास गांव का ही एक युवक अपने वाहन के साथ खड़ा मिला। युवक ने उसे बातचीत के बहाने रोका। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे पुल के नीचे ले जाया गया। वहां उसका मुंह बंद कर हाथ-पैर पकड़ लिए गए और मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। आरोपी उसके परिचित थे और रिश्तेदारी के कारण पहले से बातचीत होती थी। इसी भरोसे में वह रुक गई थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी के बाद दूसरा युवक भी दुष्कर्म की कोशिश करने लगा, तभी वह किसी तरह वहां से भागने लगी। इस दौरान आरोपियों ने पकड़कर उसके साथ मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है।वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।