शादी समारोह की तैयारी के दौरान करंट लगने से टेंट कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /अफजल खान
हनुमाननगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह की तैयारी के दौरान करंट लगने से एक टेंट कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उखरा गांव निवासी 34 वर्षीय प्रदीप पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पासवान अपने दोस्त सुधीर यादव के टेंट हाउस में काम करता था। बताया गया है कि बिचौली गांव में आयोजित एक शादी समारोह के लिए टेंट और डीजे लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्रदीप साउंड सिस्टम में तार जोड़ रहा था। तभी अचानक डीजे में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे हनुमाननगर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
