दिनदहाड़े फायरिंग से दहला दरभंगा, चेन स्नेचरों की गोली से चाय दुकानदार की मौत
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा शहर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर खुलकर सामने आया। दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली सड़क से गुजर रहे चाय दुकानदार के सीने में जा लगी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
