25 हजार का इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
25 हजार का इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
25 हजार का इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
सिवान पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई हुसैनगंज थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुराद अली उर्फ कारतूस, पिता लुकमान राय, निवासी जमालपुर, थाना आंदर, जिला सिवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह हुसैनगंज थाना कांड संख्या-219/23 में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों में कई आपराधिक कांड दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर आंदर, सिसवन एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती की तैयारी तथा आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक निरज कुमार, थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं एसटीएफ टीम शामिल रही।