घरेलू हिंसा व लैंगिक हिंसा पर पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
घरेलू हिंसा व लैंगिक हिंसा पर पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
घरेलू हिंसा व लैंगिक हिंसा पर पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
दस्तक 7 मीडिया/पटना
बिहार पुलिस मुख्यालय के सभागार में “घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005” एवं “लिंग आधारित हिंसा” विषय पर राज्य स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का आयोजन कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में डॉ अमित कुमार जैन, के एस अनुपम, योगेश सागर, आमिर जावेद तथा ख्वाजा सादत नूर समेत कई अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तेजाब हमला की Survivors ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए।
कार्यशाला के दौरान घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, लैंगिक अपराधों की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी प्रावधानों एवं पुलिस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता, संवेदनशील पुलिसिंग तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव जारी, हत्या की दो घटनाओं से दहशत,खानपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, घटहो में चाकूबाजी में गई जान; पुलिसिंग पर उठे सवाल
25 हजार का इनामी बदमाश मुराद अली उर्फ कारतूस गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई