दरभंगा पुलिस का अभियान तेज, कई मामलों में अभियुक्त गिरफ्तार ,आर्म्स एक्ट में दोषियों को सजा, शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई

दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा।

जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कई नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आर्म्स एक्ट के मामलों में त्वरित विचारण के तहत अभियुक्तों को कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई गई।

सिमरी थाना कांड संख्या-37/26 के नामजद अभियुक्त अमित कुमार, पिता सोनेलाल यादव, निवासी सिमरी, जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया। यह कार्रवाई सिमरी थाना पुलिस द्वारा की गई।

वहीं, त्वरित विचारण के तहत आर्म्स एक्ट के एक मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष के कारावास तथा दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। इसके अलावा एक अन्य आर्म्स एक्ट मामले में तीन अभियुक्तों को दो-दो वर्ष के कारावास एवं दो-दो हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया।

एपीएम थाना कांड संख्या-72/26, धारा-109 बीएनएस के नामजद अभियुक्त राघव कुमार झा, पिता संजय झा, निवासी पीपरौलिया, थाना अशोक पेपर मिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पतोर थाना कांड संख्या-92/25 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30(a) में अभियुक्त मिथलेश मुखिया, निवासी निम्ह, थाना पतोर को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार वाजितपुर थाना कांड संख्या-44/26 में शराबबंदी कानून के तहत अभियुक्त शंकर यादव, निवासी मीरचक को गिरफ्तार किया गया।

दरभंगा पुलिस ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में छापेमारी कर 60 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की गई।

उधर, घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-134/26 में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के अभियुक्त संतोष महतो, निवासी पाली को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कांड संख्या-155/26 के अभियुक्त विष्णु दास, निवासी पुनहद को भी पुलिस ने दबोच लिया।