शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार, गौड़ाबौराम में एक दिवसीय भूख हड़ताल के लिए एसडीओ को आवेदन

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शिक्षा विभाग में व्याप्त कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब जन आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गौड़ाबौराम प्रखंड अध्यक्ष और आर.टी.आई. कार्यकर्ता राज कुमार झा ने इस मुद्दे पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष राजकुमार झा ने बताया कि शिक्षा विभाग में विभिन्न अनियमितताएं, बढ़ता भ्रष्टाचार और गौड़ाबौराम प्रखंड के अंतर्गत ‘आसी पीएमश्री उच्च विद्यालय’ के प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांकि सहित कई प्रमुख मांगे शामिल हैं।
राज कुमार झा ने इसके लिए एसडीओ को विधिवत रूप से सूचना देते हुए कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा। उन्होंने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखी जाएगी। यह कदम क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। विशेष रूप से एक विशिष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों ने स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज कर दी हैं।