साहो गांव में सिलेंडर की आग ने बरपाया कहर, महिला बेघर, ग्रामीणों की दिलेरी से टला बड़ा विस्फोट

दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा। 

सोमवार की शाम साहो गांव के वार्ड संख्या 6 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जबरन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ और अदम्य साहस के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना 11 मई की शाम करीब 5 बजे की है। इसराइल खां की पत्नी **फुलो बीबी** अपने घर में शाम का भोजन तैयार कर रही थीं। इसी बीच अचानक रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास से लपटें उठने लगीं। जब तक फुलो बीबी कुछ समझ पातीं, आग ने विकराल रूप ले लिया। उनके शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए।

दमकल विभाग के पहुंचने का इंतजार किए बिना, गांव के कुछ जांबाज युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जलते हुए सिलेंडर को किसी तरह घर से बाहर निकाला और पास के तालाब में फेंक दिया। ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते सिलेंडर को पानी में नहीं फेंका जाता, तो वह फट सकता था, जिससे पूरा मोहल्ला आग की चपेट में आ जाता।

आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक अग्नि ने सब कुछ स्वाहा कर दिया था। पीड़ित फुलो बीबी ने रुआंसे स्वर में बताया कि,आग ने हमें सड़क पर ला खड़ा किया है। घर का छप्पर, अनाज, बर्तन, कपड़े और चौकी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है। अब न सिर छिपाने को छत बची है और न ही खाने को दाना, जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता देने की अपील की