मिथिलांचल ने खोया जनप्रिय चेहरा, स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब ,सर्व समाज के मजबूत स्तंभ थे सुरेंद्र बाबू, नेताओं-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दरभंगा जिला के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के निधन से मिथिलांचल समेत पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले सुरेंद्र बाबू को सर्व समाज का मजबूत स्तंभ माना जाता था। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वीर कुंवर सिंह विकास मंच के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र बाबू निर्भीक, निष्पक्ष और साहसी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र बाबू ने अपना पूरा जीवन समाज और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। वे हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे।

