सीएचसी कुशेश्वरस्थान की बदहाल व्यवस्था पर रोगी कल्याण समिति ने जताई नाराजगी।
दस्तक 7 मीडिया,कुशेश्वरस्थान
मंगलवार को सीएचसी कुशेश्वरस्थान में रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक की कार्यवाही सदस्यों के बीच परिचय के साथ शुरू हुई। और पिछले बैठक में पारित प्रस्ताब पर चर्चा करते हुए बैठक सुरु हुआ तत्पश्चात रोगी कल्याण समिति के सचिव सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहराब ने समिति के शासी निकाय के संरचना, भूमिका एवं कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में सदस्यों ने सीएचसी में कार्यरत गार्ड के कार्य शैली पर नाराजगी जताई और गार्ड को ड्रेस में ड्यूटी पर रहने की व्यवस्था करने को कहा। समिति सदस्य गौरव कुमार राय ने सीएचसी में भर्ती रोगी को मिलने वाले भोजन पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसके एजेंसी को भोजन में सुधार करने के लिए पत्राचार करने की मांग किया। वहीं बेड सीट और सीएचसी के नियमित साफ सफाई के लिए संबंधित एजेंसी से पत्राचार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्य गौरव कुमार राय एवं निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीएचसी को चारों ओर चारदीवारी निर्माण कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ से इसके लिए संबंधित विभाग में पत्राचार करने की मांग किया। वहीं सीएचसी परिसर में खराब पड़े बल्ब, ट्यूब लाइट, कुर्सी सहित अन्य कार्य कराने का फैसला लिया। सदस्य गौरब कुमार राय ने कहा की सीएचसी में शौचालय में इतनी गंदगी है कि अगर सीएचसी आये परिजन शौचालय जायँगे तो बीमार पर जायगा उन्होंने कहा कि जबकि सफाई के लिए कर्मी को 64 हजार मिलता है। इतनी लापरवाही के बाद सम्बन्धित एजेंसी को कैसे पेमेन्ट मिल जाता है । मौके पर ,गौरव कुमार राय,निर्मला देवी ,स्वस्थ प्रबंधक बिनय भूषण कुमार,स्थापना के लेखापाल मोहम्मद साबेद इराकी, बीसीएम विक्की कुमार आदि मौजूद थे।
प्रखंड मुख्यालय के समीप बने राजकीय डिग्री कॉलेज : घनश्याम।
मिथिलांचल ने खोया जनप्रिय चेहरा, स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब ,सर्व समाज के मजबूत स्तंभ थे सुरेंद्र बाबू, नेताओं-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि