समस्तीपुर में होगा पेंशनर एसोसिएशन का राज्य सम्मेलन, दरभंगा से प्रतिनिधियों का चयन
समस्तीपुर में होगा पेंशनर एसोसिएशन का राज्य सम्मेलन, दरभंगा से प्रतिनिधियों का चयन
समस्तीपुर में होगा पेंशनर एसोसिएशन का राज्य सम्मेलन, दरभंगा से प्रतिनिधियों का चयन
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
पेंशनर एसोसिएशन बिहार की जिला शाखा दरभंगा की बैठक मंगलवार को कर्मचारी विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष फकीरा पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 23 और 24 मई को समस्तीपुर स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित होने वाले एसोसिएशन के पांचवें राज्य सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला मंत्री विद्यानंद मिश्र ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सम्मेलन के खुले सत्र का उद्घाटन विधायक अजय कुमार करेंगे, जबकि प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री वजीर सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राज्यभर से करीब 300 प्रतिनिधि और 200 पर्यवेक्षक शामिल होंगे तथा इसकी तैयारी तेज़ी से चल रही है।
बैठक में दरभंगा जिला से संविधान के अनुरूप तीन पदेन सदस्य, सात प्रतिनिधि और पांच पर्यवेक्षकों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। प्रतिनिधियों में फकीरा पासवान, मोहम्मद ईसा खां, दिनेश कुमार आडवाणी, राज नारायण झा, शांति देवी, क्षत्री यादव और कृष्ण मोहन ठाकुर शामिल हैं। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में भोला यादव, राजदेव यादव, अश्वनी कुमार झा और तारा कांत पाठक समेत अन्य साथियों को चुना गया।
बैठक के दौरान राज्य कमेटी के सहायक महामंत्री फणीश्वर सिंह ने बताया कि आठवें वेतन आयोग को कई महत्वपूर्ण सुझाव भेजे गए हैं। इनमें उच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप कॉम्यूटेशन अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष 8 माह करने, पारिवारिक पेंशन को मूल वेतन का 50 प्रतिशत करने और पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा बहाल करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा उम्र के आधार पर अतिरिक्त पेंशन वृद्धि की भी मांग रखी गई है। प्रस्तावित सुझावों के अनुसार 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 20 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 30 प्रतिशत, 80 वर्ष पर 50 प्रतिशत, 85 वर्ष पर 70 प्रतिशत तथा 90 वर्ष के बाद 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की गई है।
बैठक में नन्कुदन कुमार सिंह, शनिचर पासवान और प्रेम सागर झा समेत कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।
एटीएम बदलकर उड़ाते थे रकम, मथुरापुर थानाध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई,मुजफ्फरपुर के दो शातिर दबोचे,32 एटीएम कार्ड, मोबाइल और बाइक बरामद, कई जिलों में फैला था ठगी का नेटवर्क
आपदा के समय पशुधन बचाने का दिया गया प्रशिक्षण, जाले में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम