एटीएम बदलकर उड़ाते थे रकम, मथुरापुर थानाध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई,मुजफ्फरपुर के दो शातिर दबोचे,32 एटीएम कार्ड, मोबाइल और बाइक बरामद, कई जिलों में फैला था ठगी का नेटवर्क
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
समस्तीपुर जिला में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मथुरापुर पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 32 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने समस्तीपुर समेत कई जिलों में एटीएम बदलकर ठगी करने की बात स्वीकार की है।

