अंचल प्रशासन ने यात्री शेड की ऊपरी भवन को अपने नियंत्रण में लिया,जड़ा ताला
अंचल प्रशासन ने यात्री शेड की ऊपरी भवन को अपने नियंत्रण में लिया,जड़ा ताला
अंचल प्रशासन ने यात्री शेड की ऊपरी भवन को अपने नियंत्रण में लिया,जड़ा ताला
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार के कड़े रुख के बाद अब स्थानीय अंचल प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
इसी अभियान के तहत मंगलवार को अंचलाधिकारी आदित्य शंकर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। अंचल प्रशासन ने नगर पंचायत स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पर बने यात्री शेड की ऊपरी मंजिल को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सीओ आदित्य शंकर ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में इस भवन में वर्षों से ग्राम कचहरी अफजला का संचालन किया जाता था।जिसमें पूर्व सरपंच अपना ताला लगा रखा था। जिसे हटाते हुए सरकारी ताला जड़ दिया है। नगर पंचायत बनते ही इस भवन का उपयोग तत्कालीन उप मुख्य पार्षद अख्तर शंहशाह अपने निजी कार्यालय के रूप में करने लगे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक जैसे प्रमुख स्थल पर बने यात्री शेड के ऊपरी हिस्से पर लंबे समय से निजी कब्जा था। सीओ आदित्य शंकर ने कहा कि बिरौल के नगर पंचायत घोषित होने के साथ ही पुरानी ग्राम कचहरी की व्यवस्था स्वतः निरस्त हो चुकी है। ऐसे में सरकारी भवन पर कचहरी के नाम पर कब्जा बनाए रखना पूरी तरह गैरकानूनी है।प्रशासन ने पूर्व सरपंच द्वारा भवन में रखी ग्राम कचहरी से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण संचिकाओं (फाइलों) को तत्काल प्रखंड कार्यालय में जमा कराएं। सीओ ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस कार्रवाई पर कोई आपत्ति है, तो वे साक्ष्यों के साथ अंचल कार्यालय आकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
“सरकारी भूमि या भवन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर जितने भी स्थायी अवैध कब्जा है उक्त स्थल चिन्हित किए गए हैं, उन्हें बारी-बारी से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई के बाद आम लोगों के बीच यह संदेश स्पष्ट गया है कि अब रसूख के दम पर सरकारी संपत्तियों का उपभोग करना संभव नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। मौके पर राजस्व कर्मचारी बंटी कुमार मौजूद थे।
पत्नी की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस, कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव
एटीएम बदलकर उड़ाते थे रकम, मथुरापुर थानाध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई,मुजफ्फरपुर के दो शातिर दबोचे,32 एटीएम कार्ड, मोबाइल और बाइक बरामद, कई जिलों में फैला था ठगी का नेटवर्क